एंचोडा कंबोह में बनाया जाए प्रस्तावित नई तहसील का मुख्यालय


क्षेत्र के केंद्र में स्थित और सार्वजनिक भूमि भी उपलब्ध !!
            राष्ट्रीय संयोजक किसानी प्रतिष्ठा मंच

संभल के पश्चिम क्षेत्र में एक नई तहसील बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसके लिए मुख्यालय बनाने की कवायद प्रशासनिक स्तर पर चल रही है। असमोली, मनौटा, बहजोई में से कही मुख्यालय बनाने की चर्चा है।

किसानी प्रतिष्ठा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डी एन सिंह ने मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव, आयुक्त मुरादाबाद मंडल , जिलाधिकारी संभल को पत्र लिखकर मांग की है कि संभल के पश्चिम क्षेत्र की तहसील एंचोडा कंबोह में बनाई जाए। क्योंकि यह संबंधित क्षेत्र के केंद्र में है और यहां पर ५ एकड़ से भी ज्यादा ग्राम पंचायत की भूमि उपलब्ध है।
यहां तहसील बनाने से प्रशासनिक तंत्र और पब्लिक दोनो को सुविधाजनक रहेगा। डी एन सिंह का कहना है कि इस क्षेत्र की पब्लिक संभल जिले के कार्यालय बहजोई, चंदोसी, पंवासा आदि कस्बों में बिखरे होने से पहले ही काफी त्रस्त है। यदि एंचोडा कंबोह में तहसील बना दी जाए तो पब्लिक को काफी राहत होगी क्योंकि किसानो के लगभग ९०% काम तो तहसील से संबंधित ही होते है।
यहां सार्वजनिक भूमि उपलब्ध होने से वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा। अधिग्रहण की प्रक्रिया में समय नष्ट नही होगा। पब्लिक की पहली पसंद भी यही है।
यदि प्रशासन तंत्र जनहित की अनदेखी करेगा तो किसानी प्रतिष्ठा मंच के नेतृत्व में किसान संगठित होकर किसानो को नाहक परेशान करने का कड़ा विरोध करेंगे।
किसान जल्द ही डीएम सहित उच्च अधिकारियो से मिलकर इस बारे में अपनी मंशा जाहिर करेंगे।
टिप्पणियाँ