बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा ओलंपियन श्री अमित रोहिदास का सम्मान

 


हेमन्त टम्टा, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 19 सितंबर, 2021 को कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में अमित रोहिदास का सत्कार किया। अमित रोहिदास भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं और वे भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए एक डिफेंडर तथा ड्रैग-फ्लिकर के रूप में खेलते हैं। अमित रोहिदास 5 अगस्त, 2021 को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे और इस टीम ने इतिहास रच दिया। इस रोमांचक मैच में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 वर्षों बाद पुरुषों की हॉकी का ओलंपिक कांस्य पदक जीता। इस विशिष्ट सम्मान समारोह में दिलीप कुमार राउलो, अंचल प्रबंधक, कोलकाता अंचल और अजीत कुमार चौधरी, उप अंचल प्रबंधक भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ