बैंक ऑफ महाराष्ट्र को प्रतिष्ठित आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री हेमन्त टम्टा को राजभाषा रत्न
राजभवन, मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को राजभाषा हिन्दी के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए प्रतिष्ठित आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार - 2021 से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कर-कमलों से बैंक के कार्यपालक निदेशक हेमन्त टम्टा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।



मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक - सांस्कृतिक संस्था आशीर्वाद द्वारा इस अवसर पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हिन्दी के उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार और राजभाषा कार्यान्वयन के लिए कार्यपालक निदेशक श्री हेमन्त टम्टा को ‘राजभाषा रत्न’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के महाप्रबंधक राधे श्याम बंसल (मानव संसाधन प्रबंधन) तथा सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ