बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रायगढ़ जिले के महाड में राहत सामग्री वितरित की

 


बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश का सार्वजनिक क्षेत्र का एक प्रमुख बैंक है। बैंक ने रायगढ़ जिले के महाड में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहयोग करते हुए राहत सामग्री वितरित की। विजय कांबळे, महाप्रबंधक, संसाधन आयोजना के नेतृत्व में अरुण एफ. कबाडे, महाप्रबंधक, समन्वित जोखिम प्रबंधन और सुरेंद्र देवकर, अंचल प्रबंधक, नवी मुंबई अंचल के साथ पुणे की एक टीम ने रायगढ़ जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों खरवली, बीरवाड़ी और तळीये को भेंट दी। बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, चादरें, तौलिये, कंबल जैसी बेसिक सर्वाइवल किट से युक्त राहत सामग्री के वितरण के इस अवसर पर, श्री दयानद फणसे, उप सीईओ जिला परिषद, रायगढ़ भी उपस्थित थे। विजय कांबळे और अरुण कबाडे ने भी क्षेत्र के प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। दयानंद फणसे और स्थानीय लोगों ने बैंक और उसके प्राधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र राज्य के बाढ़ प्रभावित रायगढ़ जिले में राहत सामग्री का वितरण शुरू किया।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपने प्रयासों को जारी रखेगा तथा प्रभावित लोगों की बेहतरी के लिए योगदान देता रहेगा।

टिप्पणियाँ