केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक" वातायन शिखर सम्मान-2020 से अलंकृत
भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक" को यू.के. की अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था "वातायन" द्वारा उनकी साहित्यिक रचनाधर्मिता हेतु "वातायन शिखर सम्मान-2020" से अलंकृत किया गया।


 

आज के समारोह में सरस्वती पुत्र डॉ.निशंक का एक-एक शब्द, एक-एक वाक्य और उससे उपजा विचार अतुलनीय था।

 

आपने अपने जीवन की समग्रता,जिसमें व्यक्तित्व और कृतित्व का संघर्ष, जीवन के विभिन्न आयामों को स्पर्श करते हुए अपनी जिजीविषा के माध्यम से, कैसे कोई व्यक्ति उत्तरोत्तर विकास करते हुए ऊंचाइयों के सर्वश्रेष्ठ सोपान तक पहुंचता है उसका उदाहरण प्रस्तुत किया।


आपका आज का वक्तव्य न केवल भारत, भारत के बाहर रहने वाले भारतवंशियों और पूरी दुनिया के लिए मानव जीवन का एक श्रेष्ठ संदेश था। जोकि जाने और अनजाने रूपों में वर्तमान के साथ-साथ, आने वाले वर्षों में वैश्विक मानवता के सिद्धांतों और आचरण को समृद्ध करने वाला सिद्ध होगा।

 

हम सभी आपकी सादगी सरलता के साथ-साथ आपके भीतर गहरे पैठी भारतीय मनीषा के रूपों को नमन करते हैं।

 

हमें न केवल हार्दिक प्रसन्नता है बल्कि बहुत बड़ा गौरव भी है कि हम उद्भव परिवार के लोग आपका सान्निध्य प्राप्त करते रहते हैं और एक परिवार के सदस्य की मानिंद आपका स्नेह पाने में समर्थ हैं।

 

 ईश्वर आपको लंबी आयु दे,स्वास्थ्य दे, सामर्थ्य दे, जिससे आप दिनों-दिन लोक के कल्याण हेतु अपनी लेखनी से और राजनीतिक शक्ति से अग्रसर होते रहें।

आपको सजग प्रकाशन और पत्रिका की ओर से अनंत शुभकामनाऍं।

टिप्पणियाँ