बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' व मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम


क्षेत्र के सरदारनगर मे मंगलवार को शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल (वेर्टेक्स ग्लोबल स्कूल) में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा दिनेश सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी व एन्टी रोमियो प्रभारी विकास नाथ रहें जिसमें बच्चियों व महिलाओं को अपनी सुरक्षा और नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, स्वालम्बन आदि की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ में स्कूल प्रबंधक शैलेन्द्र त्रिपाठी व प्रिंसिपल बी बी मिश्रा ने अतिथियों व सभी पत्रकारों का स्वागत किया। एन्टी रोमियो की महिला कान्स्टेबल सोनी गुप्ता ने नारी सुरक्षा के बारे मे जागरूक किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने कहा कि महिलाएं और पुरुष एक समान होते है महिलाएं पुरुष से कम नही है। वह अपनी सुरक्षा   कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब द्वारा चलाया गया अभियान एक बेहतर प्रयास है। महिलाओ की सुरक्षा व उनके सम्मान के लिए पुलिस सदैव खड़ी है। उन्होंने महिलाओं के लिये महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090, आपातकालीन 112, सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076 के बारे में जानकारी दी जिस पर बच्चिया व महिलाएं कभी भी सूचना दे सकती है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है। महिलाएं शुरू से अपने को कमजोर समझती है। बच्चियों और महिलाएं किसी भी समय सीयूजी नम्बर या हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दें। बेटियां हिम्मत करके लड़ें और अपनी सुरक्षा स्वंय करें। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है ! एन्टी रोमियो प्रभारी विकास नाथ ने कहा कि जो बेटिया घर मे है उन्हें  आप लोग घर जाकर जागरूक करें। कौन अच्छी नजर से देख रहा है और कौन गलत नजर से, इससे एलर्ट रहें। नारी सुरक्षा मिशन के तहत अपनी सुरक्षा स्वंय करें। जो परेशान कर रहा हो, छेड़खानी कर रहा हो उसे आपको बताना होगा। अगर छेड़खानी करने वाला अपना है तो उसे बताये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट से प्रेस क्लब ने खुद को जोड़ा है और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिये क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक की सराहना की और मिशन शक्ति के तहत सीएम को हेल्पलाइन नम्बर बनाने के लिये बधाई दिया। सीएम और प्रशासन के लोग लगातार नारी सुरक्षा और सम्मान के लिये लगातार जागरूकता अभियान चला रहे है। महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के लिये पत्रकार सदैव तैयार है। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा की प्रेस क्लब रचनात्मक कार्य करता रहा है। पूर्व में इंसेफेलाइटिस व स्वच्छता अभियान को लेकर  कार्य किया है। आगे उन्होंने कहा की सोच सकारात्मक होगा तो देश का विकास होगा। बेटिया अपनी हुनर से मजबूत हो रही है और अपना परचम फैला रही है। इस कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने के लिए तहसील ईकाई चौरीचौरा के संयुक्त महामंत्री विनय कुमार मिश्र ने अफसोस व्यक्त किया ! उन्होंने कहा की आज बेटियां किसी बेटे से कम नहीं है, आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है जिसे देखकर गर्व होता है! बेटियों के साथ गलत तब होता है जब हम अपना पराया सोच लेते हैं, बेटियां तो उपवन के वो फूल है जो हर समय हर परिस्थितियों में खिल कर सुगंध फैलाती है! ह्रदय कांप जाता है जब बेटियों के साथ कुछ गलत सुनने देखने को मिलता है ! हमारा संगठन इसके लिए आगे आ रहा है और जागरूक फैलाने का काम कर रहा है इसके अन्तर्गत जो सबसे अच्छी बात है वो यह की हम बेटों को भी जागरूक करेंगे की देश, समाज और बेटियां, महिलाओं के प्रति उनकी क्या जिम्मेदारी है ! मुझे गर्व है की मै एक ऐसे संगठन का सदस्य हूँ ! इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वालम्बन, नारी सम्मान के तहत पहले के मुकाबले सम्मान बढ़ा है। नारी सर्वशक्तिमान है। चिकित्सक डॉ मनीष कुमार सिंह ने बच्चो को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने की सलाह दिया और कहा कि अनुशासन का पालन करें। 20 सेकेण्ड तक हाथ धुलें, मास्क लगायें। जिससे हमारा समाज स्वास्थ्य और स्वच्छ रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह, प्रमोद कुमार जायसवाल, तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, तहसील उपाध्यक्ष संजय कुमार कश्यप, विनोद कुमार, अवनीश मणि त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, रामानन्द पाण्डेय,  आशुतोष पाण्डेय, राजेश जायसवाल, मुंजेश प्रजापति, संजय जायसवाल, धनंजय पांडेय, अमित वर्मा, रंजीत जायसवाल, डॉ सतीश चंद यादव, रणधीर चौधरी, राजेश वर्मा, शशि जायसवाल, विनय गुप्ता, अजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें। 


टिप्पणियाँ