"रुट फॉर कॉज़" संस्था ने "रोटरी दिल्ली अपटाउन अशोक विहार" ने डीएवी पब्लिक स्कूल अशोक विहार में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की, "वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ" का दिया संदेश

रुट फॉर कॉज़ स्वयंसेवी संस्था ने आज रोटरी दिल्ली अपटाउन अशोक विहार के सहयोग से डीएवी पब्लिक स्कूल अशोक विहार के प्रांगण में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश अग्रवाल, सचिव आर.के सोनी, शिक्षाविद् दयानंद वत्स, संगीतज्ञ रोटेरियन एस. के शर्मा एवं रुट फार कॉज़ के संस्थापक मयंक अग्रवाल और सह संस्थापिका शिवानी गुप्ता,स्कूल प्रधानाचार्या कुसुम भारद्वाज, सुशील गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता एवं वी.के.बंसल के सान्निध्य में पौधारोपण कर अपने वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। 


इस अवसर पर सभी अतिथियों को पौधे भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पर्यावरण प्रहरी रोटेरियन दयानंद वत्स ने नारा देकर प्रकृति की रक्षा के लिए "वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ" का संदेश दिया।

 उन्होंने कहा कि चाहे पौधे कम लगाएं लेकिन उनका संरक्षण जरुर करें। वही व्यक्ति पौधारोपण करे जो बाद में उनकी देखभाल भी कर सके।

टिप्पणियाँ