बिहार के मुख्यमंत्री पद के हक़दार डॉ.झा का प्रचार अभियान जोर पकड़ा।

 

 

बिहार विधान परिषद(बिविप)की आठ सीटों के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है।

 

बिहार के सूचना मंत्री नीरज कुमार पटना स्नातक क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी हैं।जहां पार्टी ने इन्हें जिताने के लिए जोर लगा रखा है।हालांकि इनका अपना भी दबदबा है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा भी दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से मैदान में है।मिथिला में लोग इन्हे अगला मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं।इनके खिलाफ भाजपा ने सुरेश राय को खड़ा किया है।

 

परिषद् के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जोर शोर से प्रचार में लगे हैं।संभवतः यह पहला मौका है,जब विधान सभा चुनाव के साथ परिषद की इन सीटों पर चुनाव हो रहा है।यही वजह है,कि परिषद चुनाव का प्रचार अभियान दब गया है।

 

बिहार विधान परिषद के आठ सीटों के लिए चुनाव हो रहे है। इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से है। परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने वाले विधान पार्षदों का कार्यकाल इस साल छह मई  को ही समाप्त हो गया था।

 

जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें पटना, दरभंगा और तिरहुत के शिक्षक और स्नातक दोनों कोटे के क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, कोशी में सिर्फ स्नातक और सारण में शिक्षक कोटे पर चुनाव हो रहा है।

 

इससे पहले इन सीटों पर शिक्षक कोटे से केदारनाथ पांडेय- सारण, डॉ मदन मोहन झा-दरभंगा, संजय कुमार सिंह-तिरहुत और प्रो. नवल किशोर यादव -पटना निर्वाचन क्षेत्र से पार्षद थे। वहीं स्नातक कोटे से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार- पटना, दिलीप कुमार चौधरी-दरभंगा, डॉ. एन के यादव-कोशी और देवेश चंद्र ठाकुर-तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी थे।

 

इन सीटों पर चुनाव के लिए  28 सितंबर को अधिसूचना जारी की गयी थी।22अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

मतगणना 12 नवंबर को होगी।

 

पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।

 

पटना शिक्षक सीट के प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार है:-

1- अशोक कुमार यादव (भाकपा)

2- नवल किशोर यादव (भाजपा)

3- नारायण यादव (राजद)

4- अवधेश कुमार (निर्दलीय)

5- अवधेश कुमार (निर्दलीय)

6- अवधेश कुमार सिन्हा (निर्दलीय)

7- डॉ. नाएब अली (निर्दलीय)

8- वरुण कुमार सिंह (निर्दलीय)

 

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्यशियों के नाम इस प्रकार है:-

1- आजाद गांधी (राजद)

2- दिलीप कुमार (इंडियन नेशनल कांग्रेस)

3- नीरज कुमार (जेडीयू)

4- ऋतुराज कुमार (निर्दलीय)

5- नीरज कुमार  (निर्दलीय)

6- भोला पासवान (निर्दलीय)

7- मो. खलीलूल्लाह मंसुरी (निर्दलीय) 

8- डॉ. रणधीर कुमार गुप्ता (निर्दलीय)

9- रणविजय कुमार (निर्दलीय)

10- रवि रंजन (निर्दलीय)

11- राकेश कुमार (निर्दलीय)

12- व्यंकटेश कुमार शर्मा (निर्दलीय)

13- सिकन्दर (निर्दलीय)

14- हरसू प्रसाद सिंह (निर्दलीय)शामिल हैं।एल.एस।

 

-उषा पाठक/अपर्णा।

टिप्पणियाँ