विश्व हृदय दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक हेल्थ टॉक का आयोजन


विश्व हृदय दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली ने मेदांता, द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से वेबिनार के माध्यम से एक स्वास्थ्य वार्ता (हेल्थ टॉक) और एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। भारतीय स्टेट बैंक हमेशा से ही अपने कर्मचारियों के ध्यान रखने में अग्रणी रहा है और अपने स्टाफ सदस्यों के लिए आवश्यक कल्याणकारी उपाय करने में भी सक्रिय रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विजय रंजन ने किया। अपने उद्बोधन में श्री रंजन ने काम और जीवन के बीच संतुलन बनाए रखते हुए अपनी सेहत का ध्यान रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ और पद्मश्री एवं पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नरेश त्रेहन ने वेबिनार को संबोधित करते हुए दर्शकों को स्वस्थ आहार, फिटनेस रुटीन पालन करने, पोषण बनाए रखने और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए जागरुक किया। डॉ. त्रेहन ने COVID-19 महामारी के कठिन समय में दिल की देखभाल बढ़ाने तथा शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सत्र के दौरान उठाए गए कई संदेहों को भी स्पष्ट किया। उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा वेबिनार को अत्यधिक सराहा गया। स्टाफ सदस्यों के लिए लघु वीडियो के माध्यम से अपने फिटनेस मंत्र का प्रदर्शन करने की एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी और सत्र के अंत में मुख्य महाप्रबंधक महोदय द्वारा इसके परिणाम भी घोषित किए गए।


टिप्पणियाँ