भारतीय मतदाता संगठन की बागडोर अब विपिन गुप्ता के पास


भारतीय मतदाता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रिखब चंद जैन, उम्र और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी समय से भारतीय मतदाता संगठन से पदमुक्त होना चाह रहे थे। पहले भी ऐसा प्रयास किया गया लेकिन सभी कार्यकर्ताओं  की सहमति नहीं  होने के कारण उस समय ऐसा करने से टाल  दिया गया था।  कोरोना के समय में संकट बढ़ा और श्री रिखब चंद जैन  का बाहर आना-जाना एवं लोगो से मिलना वर्जित हो गया।  ऐसी परिस्थिति में  रिखब चंद जैन ने दिनांक 27  मई , 2020 को एक ऑडियो सन्देश जारी करके सभी सदस्यों को सूचित किया था कि वे अब भारतीय मतदाता संगठन की जिम्मेदारी किसी योग्य व्यक्ति को देना चाहते हैं।  


काफी विचार विमर्श के बाद रिखब चंद जैन ने संगठन में कन्वीनर के पद पर कार्यरत विपिन गुप्ता को भारतीय मतदाता संगठन की बागडोर दिनाँक 16  जून ,2020  को समर्पित कर दी है। और उन्हें निर्देश दिया है कि वे यथासंभव  नये  लोगो को  भी जोड़े और उचित समय पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ ज़ूम मीटिंग के द्वारा संगठन को पुनर्गठित करें तथा जैसा सभी लोग उचित समझे वैसा करें। 


विपिन गुप्ता  ने आश्वस्त किया कि वे तन, मन, धन और समर्पित भाव  से  लोकतंत्र को मजबूत करने के इस अभियान को सत्य, न्याय और निष्पक्षता के साथ तथा सभी लोगो को साथ में लेते हुए प्रभावी तरीके से काम करके संगठन को मजबूत  कर सकें ऐसा प्रयास करेंगें। और सभी कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयं सेवकों, युवक वर्ग, और विशिष्ट जन जो इस चिंतन से सहमत हैं, उन सबके साथ पुरजोर से कोरोना संकट समाप्त होने के बाद इस विषय को आगे बढ़ायेंगें।


टिप्पणियाँ