29 जून तक चार बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, सभी राशियों पर पड़ेगा असर - ज्योतिर्विद मनीष भाटिया

 



ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण कुछ राशियों के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है और कुछ राशि वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। सोमवार, 15 जून को सूर्य वृष राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 18 जून को मंगल भी कुम्भ राशि से निकल कर  मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इसी दिन बुध ग्रह भी मिथुन राशि में वक्री हुए  है और 20 जून को बुध अस्त भी हो गए। शुक्र देव भी जून के आखिरी सप्ताह में अपनी ही राशि में मार्गी हो जाएंगे। देव गुरु बृहस्पति  भी इसी महीने में 29 जून को वक्री होकर  अपनी स्वराशि धनु में आ जाएंगे।इन ग्रहों की चाल में बदलाव का असर - मेष, वृष, सिंह, कन्या और मीन राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा।  इन राशि वाले लोगों को धन लाभ, उन्नति और व्यवसाय में फायदा मिल सकता है। वही कर्क, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए समय सामान्य बना रहेगा। मिथुन, तुला और धनु राशि वाले जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और उसका बहुत लाभ भी नहीं मिल पाएगा। इन राशि वालों को तनाव, नुकसान और विवाद से बचना चाहिए। अपनी सेहत का भी बहुत ध्यान रखना होगा ।
अशुभ असर से बचने के लिए  ग्रहों से जुड़ी चीजों का दान, जाप, व्रत और पूजा-पाठ करें। गंगाजल में गाय का दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से हर ग्रह का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल में रोली डाल कर चढ़ाना चाहिए। शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। 


टिप्पणियाँ