बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड – 19 में रु.100 लाख अंशदान

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) के कर्मचारियों ने वर्तमान में संपूर्ण विश्व द्वारा सामना की जा रही महामारी कोरोनावायरस के प्रसार को नियंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड – 19 में रु.100 लाख का अंशदान दिया है।बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मुंबई अंचल के महाप्रबंधक श्री वी. एन. कांबळे ने मुख्यमंत्री कार्यालय, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई के उप सचिव श्री प्रशांत मयेकर को मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड – 19 हेतु रु.100 लाख का चेक सौंपा।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्मचारियों द्वारा 16 अप्रैल, 2020 को पीएम केयर्स निधि (प्रधान मंत्री नागरिक सहायता और राहत आपातकालीन निधि) हेतु भी रु. 5 करोड़ का अंशदान दिया है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इसके कर्मचारी कोविड - 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रसर रहे हैं और वे अपनी1800 से अधिक शाखाओं और 1850 से अधिक एटीएम द्वारा निर्बाध वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, बैंकिंग कॉरस्पॉंडेंट्स (बीसी) / बैंक मित्र भी लगभग 3000 स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
बैंक द्वारा ग्राहकों को शाखा में आने पर सैनिटाइज़र प्रदान करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने जैसे निवारक उपाय किए जा रहे हैं। बैंक द्वारा देश भर में स्थित सभी 32 अंचल कार्यालयों के माध्यम से फेस मास्क, दस्ताने, पानी की बोतलें, फूड पैकेट, कैनोपी अंब्रेला, किराने का सामान आदि का वितरण करके कोरोना वारियर्स को सहयोग करने हेतु गतिविधियां की गई हैं।
कोविड-19 महामारी के दौरान बैंक के कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं और बैंक अपने कर्मचारियों के हितार्थ कई प्रोत्साहन/मोनेटरी राहत उपाय उपलब्ध कराकर निरंतर उनके साथ खड़ा है।


टिप्पणियाँ