एनएचपीसी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 122%


एनएचपीसी ने 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त तिमाही के लिए 1860 करोड़ रुपए का कुल राजस्व प्राप्‍त किया है, जो की पिछले राजस्व की इसी अवधि के 1691 करोड़ रुपए की तुलना में 10% अधिक है। कंपनी का राजस्व 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त हुए 9 महीनों के दौरान 7473 करोड़ रुपए रहा है जबकि 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त हुए नौ महीनों की पिछली इसी अवधि के दौरान यह 6900 करोड़ रुपए था, परिणामस्‍वरूप इसमें 8% की वृद्धि दर्ज हुई।


31 दिसंबर, 2019 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 404 करोड़ रुपए रहा है जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 182 करोड़ रूपए था जो 122% की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त नौ महीनों के लिए  2624 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त नौ महीनों के दौरान 2138 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ था, परिणामस्‍वरूप वर्ष दर वर्ष के आधार पर इस वर्ष में 23% की वृद्धि दर्ज हुई।


निदेशक मंडल ने 7 फरवरी, 2020 को आयोजित बोर्ड मीटिंग में वित्‍तीय वर्ष 2018-19 के लिए 0.71 रुपये. प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की तुलना में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1.18 रूपए प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है ।


टिप्पणियाँ