प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ल का निधन।




गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक मंत्री तथा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ल का  रविवार को निधन हो गया।


श्री शुक्ल करीब तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय थे।गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, वह संस्थापक मंत्री भी थे उसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने। उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और शानदार रहा,इस दौरान प्रेस क्लब को इस दौरान कई बड़ी उपलब्धियां भी मिली। रविवार को जब देर तक वह कमरे से नही निकले तो उनके छोटे पुत्र उत्कर्ष शुक्ला ने जब कमरे में जाकर देखा कि पिताजी अभी क्यो जगे नहीं है। तब उन्हें लगा की कुछ दिक्कत है और बोल नहीं रहे हैं तो वह तत्काल श्री शुक्ल को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। उनके निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई और इसकी जानकारी लेने के लिए लोग जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से उनके घर पर शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भाजपा के राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल भी पहुंचे और उन्होंने परिवार को शोक संवेदना देते हुए ढांढस बंधाया।अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। उनके घर पहुंच कर सांत्वना देने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, महामंत्री मनोज यादव, संयुक्त मंत्री आशीष भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य अंगद प्रजापति, पूर्व कोषाध्यक्ष जगदम्बा त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र नरायण दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय, पूर्व मंत्री महेश्वर मिश्र, अनुपम, दिनेश पांडेय, सतीश त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, यूएन पांडेय समेत भारी संख्या में मीडियाकर्मी व शुभ चिंतक शामिल थे। 





टिप्पणियाँ