शहीद पार्क में पेंशन सत्याग्रह शुरू !!

देश मे सबके लिए समान पेंशन नीति लागू कराने का संकल्प 



देश मे सभी कर्मचारियों के लिए समान पेंशन नीति लागू कराने के एक सूत्री एजेंडा को लेकर नेशनल मूव मेन्ट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ( एन.एम.ओ.पी.एस.) की दिल्ली यूनिट की पहल पर  09 नवम्बर से अनिश्चितकालीन अनशन शहीद पार्क में शुरू हुआ। 

     शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण के बाद इन्ही महान शहीदों प्रतिमाओ के समक्ष हजारो कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे ओल्ड पेंशन स्कीम सभी के लिए बहाल कराकर देश मे समान पेंशन नीति लागू होने तक अपनी जंग जारी रखेंगे। 


      एन.एम.ओ.पी.एस. दिल्ली यूनिट के संरक्षक डी एन सिंह ने बताया कि पेंशन किसी की अनुकम्पा नही है, यह कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। वैसे भी देश मे सभी पब्लिक सर्वेंट्स के लिए पेंशन नीति समान होनी चाहिए। सांसदों, विधायको, निगम पार्षदों, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के जजो और सेना को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू रखना और शेष कर्मचारियो यहां तक कि अर्धसैनिक बलों को भी गारेंटिड ओल्ड पेंशन योजना से बाहर करके अप्रैल 2004 से एन.पी.एस. लागू कर देना असंवैधानिक है। यह समानता के अधिकार का स्पष्ट उलंघ्न है। पब्लिक सर्वेंट्स की सामाजिक सुरक्षा  के प्रति भी एन पीएस कोई विश्वसनीय योजना नही है। 

     श्री सिंह ने बताया कि उन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम में ही पेंशन मिलेगी, लेकिन वे एन.पीएस को 2004 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों के साथ अन्याय और इस योजना को घोटाला योजना मानते हुए ओल्ड पेंशन बहाली आंदोलन का समर्थन करते है। 

     श्री मनजीत सिंह पटेल, एन.एम.ओ.पी.एस. दिल्ली के अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि हम कई वर्षों से एन.पीएस को स्क्रैप करके ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग करते आ रहे है, लेकिन सरकार ने कुछ बदलाव किए तो है लेकिन वे नाकाफी है। गोवर्नमेंट से अपना शेयर 10 % से बढ़ाकर 14 % कर दिया है, लेकिन इससे गारेंटिड पेंशन की दिशा में कुछ हासिल नही होता है। कर्मचारियों की मुख्य मांग गारेंटिड पेंशन योजना लागू कराना है। 

     शहीद पार्क में सत्याग्रह स्थल पर झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा , पंजाब और राजस्थान से अच्छी खासी तादाद में कर्मचारी नेताओ ने भाग लिया। सभी कर्मचारी नेताओ की एक ही मांग है ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो।

      दास व स्टेनो केडर के एन. एम.ओ.पी.एस. के कॉर्डिनेटर श्री अरविंद सिंह ने बताया कि दिल्ली के हर कार्यालय से हमारे साथी पेंशन सत्याग्रह में शामिल होंगे। हमारा यह आंदोलन ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने तक जारी रहेगा। 

     अरविंद सिंह का कहना है कि अर्धसैनिक बलों, पुलिस को गारेंटिड पेंशन योजना से बाहर कर दिया गया है, सांसद, विधायक, पार्षद दो और तीन जगहों से भी पेंशन के हकदार है। यह बेहूदा हरकत देश की जनता और कर्मचारियों को अब बर्दाश्त नही है। देश मे समान नीति लागू की जाये।

      आज से 10 कर्मचारी शहीद पार्क में प्रतिदिन सत्याग्रह पर बैठेंगे। ओल्ड पेंशन योजना बहाल होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।


टिप्पणियाँ