भारतीय स्टेट द्वारा संविधान दिवस मनाया गया


भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मंडल की सभी शाखाओं एवं कार्यालयों मे संविधान दिवस के अवसर पर प्रात: 11 बजे स्टाफ सदस्यों को संविधान उद्देशिका पढ़कर संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यों के निर्वहन हेतु जागरूक किया गया। भारतीय स्टेट बैंक  के स्थानीय प्रधान कार्यालय, संसद मार्ग, नई दिल्ली मे भी मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विजय रंजन द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों को संविधान उद्देशिका पढ़कर संविधान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य महाप्रबंधक श्री विजय रंजन ने उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों को राष्ट्रीय  एकता एवं अखंडता की महत्ता पर ज़ोर देते हुए संविधान का अनुपालन करने के लिए  प्रेरित किया। इस अवसर पर एक स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और विजेताओ को पुरस्कार बांटे गये।


टिप्पणियाँ