डेंगू के खिलाफ अभियान के तहत सीएम ने किया कार्यालय का निरीक्षण

- सीएम ने कहा, दिल्लीवासियों के प्रयास का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है, नियंत्रण में है डेंगू 



डेंगू के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में अपने कार्यालय का निरीक्षण किए। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में फूलों के बर्तनों में मौजूद स्थिर पानी को बदला। जिससे कार्यालय में डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने ट्विटर पर इससे संबंधित फोटो को साझा कर लिखा कि इस साल विशेषज्ञों ने हमें चेतावनी दी थी कि डेंगू खतरनाक होने की संभावना है। लेकिन दिल्लीवासियों के प्रयासों से अब तक दिल्ली ने डेंगू को नियंत्रण में रखा गया है। 



2015 में दिल्ली में डेंगू के 15,867 मामले दर्ज किए गए थे। 2018 में यह 3,000 से कम हो गए थे। 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि विशेषज्ञों ने इस साल डेंगू में एक चक्रीय स्पाइक की चेतावनी दी थी। इस कारण सरकार ने डेंगू के खिलाफ 10 Hafte 10 Baje 10 Minute मेगा ड्राइव लांच किया। अपने घर का निरीक्षण करने के लिए 1 सितंबर को अभियान शुरू करने के बाद, मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कार्यालयों को हर शुक्रवार सुबह 11 बजे कार्यालय स्थानों में निरीक्षण का निर्देश दिया था। 


डेंगू के खिलाफ दिल्ली सरकार के अभियान के पहले सप्ताह के दौरान, शुक्रवार, 6 सितंबर को, दिल्ली के मुख्य सचिव, विजय कुमार देव ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया और सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया। तब से, प्रत्येक शुक्रवार मुख्य सचिव सहित सभी सरकारी अधिकारी अपने कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। 


दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अभियान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली विकास प्राधिकरण को भी निर्देशित किया है। इनके दिल्ली में 90,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने दिल्ली की पूरी न्यायपालिका को हर शुक्रवार सुबह 11 बजे कार्यालयों में निरीक्षण कर अभियान में हिस्सा लेने के निर्देश दिए हैं।


 


टिप्पणियाँ