9 नवम्बर 2019 से कर्मचारी शुरू करेंगे पेंशन सत्याग्रह !!

नेशनल मूवमेन्ट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ( एन.एम.ओ.पी.एस )  दिल्ली की कार्यकारिणी की  बैठक पेंशन आंदोलन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवम दिल्ली के अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

      कार्यकारिणी सभा मे उपस्थित सदस्यों ने अर्धसैनिक बलों के जवानों की शहादतो की बढ़ती घटनाओं  और सरकार की संवेदनहीनता पर गहरा दुख व्यक्त किया। सभा मे सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि अर्धसैनिक बलों के जवानों एवं उनके आश्रित परिवारों की सामाजिक आर्थिक सुरक्षा के मद्देनजर 2004 से ही पुरानी पेंशन की योजना को तुरन्त लागू किया जाये। देश के रक्षकों की हिफाज़त के लिए यह देश की जिम्मेदारी है कि पेंशन योजना लागू कराई जाये।

     अर्धसैनिक बलों, पुलिस फोर्स , शिक्षा, चिकित्सा एवम प्रशासनिक सेवाओ सहित सभी केटेगरी के पब्लिक सर्वेंट्स को सांसदों, विधायको, और न्यायपालिका की तरह ही ओल्ड पेंशन स्कीम के नियम लागू रखे जायें और एन. पीएस को तुरन्त स्क्रैप किया जाये। देश के सभी पब्लिक सर्वेंट्स चाहे वे विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका किसी मे भी कार्यरत रहे हो, पेंशन की समान नीति लागू की जाये। पब्लिक सर्वेंट्स की पेंशन में किसी भी तरह का भेदभाव  अन्याय पूर्ण और असंवैधानिक है क्योंकि यह  संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार का उलंघन करता है।

     2003 के पश्चात सरकारी सेवाओं में आये कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिये दिल्ली और केंद्र सरकार के विभिन्न कर्मचारी संगठनो  द्वारा मिलकर एन.एम.ओ.पी.एस के नेतृत्व में इसी बैनर तले  दिल्ली गेट के सामने फिरोज शाह किला , शहीद पार्क में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व  सुखदेव की प्रतिमाओं के समक्ष अनिश्चितकालीन *"पेंशन सत्याग्रह"* 9 नवम्बर 2019 से शुरू किया जायेगा। इस सत्याग्रह में पूरी दिल्ली , केंद्र सरकार एवं आस पास राज्यो से बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार  देश की रक्षा के लिए प्राण दे चुके वीर जवानों(BSF/CRPF आदि) को श्रद्धांजलि देने एवं उनके परिवारों सहित देश के समस्त कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के लिए अनिश्चितकालीन पेंशन सत्याग्रह में भाग लेंगे।NMOPS दिल्ली के संरक्षक श्री डी एन सिंह ने इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों में जाकर सम्पर्क करने और कर्मचारियों में अवेयरनेस अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने गुरु नानक आई सेन्टर से ही इस मुहिम की शुरुआत करने का आह्वान भी किया। श्री अरविंद कुमार सिंह व रोहित कुमार ने दास कैडर एवम स्टेनो केडर से अधिकतम कर्मचारियों की भागीदारी का भी आश्वासन दिया।

आज की बैठक में टीम NMOPS दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त अनेक विभागों से आये कर्मियों ने भी भाग लिया। 

     श्री मिर्ज़ा नसीम बेग साहब (वरिष्ठ संरक्षक) ने विशेष तौर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पेंशन को कर्मचारियों का अधिकार बताया और एन पीएस को ना इंसाफी करार दिया। उन्होंने पेंशन आंदोलन की विजय का भरोसा जताया और इसके लिये हार्दिक शुभकामनाये दी।

 

टिप्पणियाँ