बैंक ऑफ महाराष्ट्र को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड


बैंक ऑफ महाराष्ट्र को सुप्रसिद्ध संस्था स्कॉच समूह द्वारा श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन हेतु प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. एन. मुनिराजु, महाप्रबंधक (मानव संसाधन प्रबंधन व राजभाषा) ने दिनांक 29.06.2019 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया।
डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) तथा श्री दिनेश गुप्ता, मुख्य प्रबंधक (राजभाषा), दिल्ली अंचल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंकिंग उद्योग में राजभाषा के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्राप्त करनेवाला पहला बैंक है।
स्कॉच समूह वित्त, बैंकिंग, प्रौद्योगिकी, कॉर्पोरेट्स, अर्थशास्त्र और सामाजिक क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करता है। स्कॉच पुरस्कार भारत में स्वतंत्र रूप से स्थापित (गैर- सरकारी) सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।


टिप्पणियाँ