आप  कार्यकर्ता आपस में  भिड़े  ?

12 जून को  मॉडल टाउन विधानसभा में आप  पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन  में  आप कार्यकर्ताओ में  आपस में झगड़ा जुबानी जंग से हाथापाई तक पहुँच गया कई कार्यकर्ताओ को गंभीर चोटें  आयी। 





एक कार्यकर्ता  के अनुसार मॉडल टाउन विधानसभा के कार्येकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय व् चांदनी चौक से लोकसभा प्रत्याशी रहे पंकज गुप्ता के सामने कार्यकर्ताओ ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर बिल्डरों से अवैध वसूली करने का इल्ज़ाम लगाया सबूत के तौर पर विधायक के पत्र भी प्रदेश अध्यक्ष को दिये, एक कार्यकर्ता ने तो विधायक द्वारा अपने रिश्तदारों को नाज़ायज़ तरीके से दिल्ली सरकार के विभाग मे नौकरी लगाये जाने की बात कही इसी बात से नाराज़ होकर गोपाल राय के सामने ही विधायक के  कार्यकर्ताओं में आपस में मारपीट हो गयी जिसमे कई कार्यकर्ताओं को चोट आई। 


दुसरे कार्य कर्ता के अनुसार "जो भी कल हुआ बहुत ग़लत हुआ इतनी घटिया राजनीति करने पर उतर गये हैं चंद लोग ! कार्यकर्ता उन्हें माफ़ नहीं करेंगे कल जो हुआ उसमें हमारे दो कार्यकर्ताओं को लगी गंभीर चोटें जिसमें इनके दाँत टूटे ओर गंभीर चोटें व टाँके आए हैं " इस सम्मेलन में बाहर के लोग कहाँ से आये जिन्होंने हमारे कार्यकर्ताओ को पीटा ।



 


सुबह गोपाल राय  हास्पिटल  में  कार्यकर्ताओं  का हालचाल पूछने भी गए 


टिप्पणियाँ