कांग्रेस की नितिओं को घर घर पहुँचाएँगें-मनीष ओझा।


भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन गोरखपुर के जिला अध्यक्ष मनीष ओझा ने एनएसयूआई चुनाव अभियान समिति के 22 सदस्यों की घोषणा की। ये सभी सदस्य एक एक लोकसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगे। मनीष ओझा ने कहा कि इन 22 सदस्यो की टीम अलग अलग लोकसभा में जाकर कांग्रेस की नीतियों व उनकी आगामी नीतियों के बारे में बताएंगे ।वह प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करते हुए राहुल गांधी जी को प्रधान सेवक बनाने में अपना भरपूर योगदान देंगे क्योंकि अब जनता गुमराह होने वाली नहीं है अब जनता भाजपा की नीतियों को अच्छे से समझ चुकी है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांडे मौजूद रहे। बधाई देने वालों में विशेष रूप से तलत अजीज, सुरहीता करीम, मधुसूदन त्रिपाठी, महेंद्र मोहन तिवारी, राकेश यादव योगेश प्रताप सिंह, ऋषि यादव आदि लोगों ने नियुक्त समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।


टिप्पणियाँ