दिल्ली सरकार ने मनाया गणतंत्र दिवस



  • दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह में तिरंगा फहराया, देश व दिल्लीवासियों को बधाई दी।

  • मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी, डॉ. बी. आर. अंबेडकर और पं. नेहरू के योगदान को याद किया

  • केजरीवाल ने सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इस्फाक उल्ला खान और अन्य के बलिदानों को स्मरण किया।

  • मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे राष्ट्र के समग्र विकास के लिए देशभक्ति और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा दें।

  • भारत को विश्व का नम्बर 1 देश देखना चाहते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि वे प्रजातंत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और भारत को विश्व के मानचित्र पर शीर्षस्थ स्थान पर लाएं -  अरविंद केजरीवाल


 केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे उग्र प्रवृत्ति और विभाजनकारी शक्तियों से को बचाएं और सामाजिक ताने-बाने को समरसता के भाव से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत करें।


दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने आज छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित 70 वें राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा फहराते हुए बच्चों का आह्वान किया कि वे समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और देशभक्ति की भावनाओं को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे देश की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जाति, रंग-भेद और धर्म की भिन्नता के भाव को दरकिनार कर समाज के सभी वर्गों के लोगों की सेवा करें और समर्पण और बलिदान की भावना के साथ देश को मजबूत करने का संकल्प लें।


समारोह में उपमुख्यमंत्री,  मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री,  सत्येन्द्र जैन, श्रम मंत्री,  गोपाल राय, पर्यावरण मंत्री,  इमरान हुसैन, समाज कल्याण मंत्री,  राजेन्द्र पाल गौतम, परिवहन मंत्री,  कैलाश गहलोत, अनेक विधायक, दिल्ली के मुख्य सचिव,  विजय देव, दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और स्वायत्तपोषी निकायों के प्रमुख भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, सिविल डिफेंस, एन.सी.सी., डी.डी. एम.ए. और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों से “गार्ड ऑफ ऑनर लिया और साथ ही साथ अनन्य सेवाओं के लिए तिहाड़ जेल के कई अधिकारियों को सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने भव्य व मनोहारी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।


समारोह में स्कूली बच्चों ने भव्य व मनोहारी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 


मुख्यमंत्री  केजरीवाल ने समारोह के प्रारंभ में “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्' और 'इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ अपने भाषण की शुरूआत की, जिनका स्टेडियम में मौजूद हजारो बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ दोहराया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शहीद हुए महान क्रांतिकारियों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इस्फाक उल्ला खान और अन्य बलिदानियों के महान बलिदान को याद किया और कहा कि उनकी शहादत से ही हम सब को आजादी मिली और हम उन्हीं के बदौलत खुल हवा में साँस ले रहे हैं।


 केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के नागरिकों को बधाई देते हुए डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी अद्भुत और अनन्य रचना - भारतीय संविधान के लिए याद किया, जो 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के साथ लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि डॉ बी.आर. अम्बेडकर ने इस विशाल राष्ट्र को इतना बड़ा संविधान दिया, जिसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान माना जाता हैउन्होंने महात्मा गांधी और पं. नेहरू को भी याद किया और कहा कि 1947 में मिली आजादी के बाद यह उनका सपना था कि देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय मिले, बेरोजगार लोगों को और किसानों को न्याय मिले और शिक्षा में परिवर्तन हो, लेकिन दुर्भाग्य से देशवासियों का यह सपना पिछले 70 वर्षों में पूरा नहीं हो सका, जो कि अत्यंत दुखद है।


 केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे उग्र प्रवृत्ति और विभाजनकारी शक्तियों से देश और समाज को बचाएं और सामाजिक ताने-बाने को समरसता के भाव से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत करें।


 केजरीवाल ने कहा कि विगत 4 वर्षों के दौरान दिल्ली सरकार ने देश के उन महान सपूतों के सपनों को साकार करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए। हमारी सरकार ने लोगों को शिक्षित करने, उनको स्वस्थ रखने, उन्हें बिजली और पानी सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किए हैं।


 केजरीवाल ने कहा कि हमारे उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री, श्री मनीष सिसोदिया ने पूरी शिक्षा प्रणाली, स्कूलों में नए तरह के माहौल, नया पाठ्यक्रम, जैसे हैपीनेस कॉरिकुलम, सरलता से पठन-पाठन जैसे पाठ्यक्रमों को लाकर अद्भुत पहल की, जिसने शिक्षा के स्तर को शीर्ष स्थान पर ले जाकर रख दिया। अब दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी स्कूलों में एंटरप्रेन्योरशिप कॉरिकुलम ( उद्यमिता पाठ्यक्रम) को शुरू करेगी जो हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को बदल देगा। इस पाठ्यक्रम के बाद, युवा अपने उद्यम स्वयं शुरू करेंगे और रोजगार देने में सक्षम होंगे, न कि नौकरी तालाशने वाले और मांगने वाले बनेंगे। इस तरह से वे पूर्ण रूप से आत्म निर्भर बन जाएंगे।


 केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों को 24 घंटे बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की है। हर घर में 20000 लीटर तक मुफ्त पानी और आधी दरों पर बिजली उपलब्ध कराई है। 


 केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। उनकी सरकार ने आम लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोहल्ला क्लिनिक की सुविधाएं दी है, जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और सराहना हो रही है।


हमारी सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं और प्रोजेक्ट बनाए जिनके अंतर्गत सेवा हए दल और बल के लोगों को एक करोड़ रुपए की राहत राशि और किसानों की उनकी फसल नष्ट होने पर राहत राशि प्रदान करने की योजना शामिल थी लेकिन इन कल्याणकारी योजनाओं में अनेक अड़चने पैदा की गई।


 केजरीवाल ने कहा कि वे भारत को विश्व का नम्बर 1 देश देखना चाहते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि वे प्रजातंत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और भारत को विश्व के मानचित्र पर शीर्षस्थ स्थान पर लाएं।


टिप्पणियाँ