धूमधाम से मनाया गया उत्तरैंणी महापर्व

 

22वाँ भव्य उत्तरैणी कौतिक कुमाऊँ सांस्कृतिक कला मंच द्वारा बुराड़ी क्षेत्र में उत्तरैणी का आयोजन किया गया जिसमे उत्तराखण्ड के लोकप्रिय गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य और गीतों का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। संस्था से जुड़े खीम सिंह रावत ने बताया की यह कार्यक्रम हम कई वर्षो से कर रहे है, इस वर्ष हमने स्व पप्पू काक्री को एक श्रद्धांजलि देते हुए उन्ही के गीतों को उत्तरैंणी महापर्व को समर्पित किया है क्योकि उत्तराखंड में उनके गीत बहुत प्रसिद्ध है, जिसे प्रस्तुत किया उत्तराखण्ड के लोकप्रिय कलाकार जीत सिह नेगी ने। कुन्दन सिह कोरंगा ने उत्साहित नवयुवाओं को संदेश दिया की अपने पारम्पारिक पर्व उत्तरायणी, घुघतिया की क्या महत्वता है और यह कैसे मनाया जाता है, इसका क्या उद्देश्य है। 

इस अवसर पर पप्पू कार्की की माता जी को उत्तरैंणी   राष्ट्रीय पर्व के सूत्रदार नन्दन सिंह रावत, डीआईजी भगत सिंह  मतरोलिया, बेतालघाट विकास समिति के सुरेंदर सिंह हलसी, संस्थापक सदस्य गिरीश जोशी,नन्दन सिंह रावत, खीम सिंह रावत ,गिरधर रावत ने शाल व परितोषित राशि देकर सम्मानित किया। हज़ारो की संख्या में पहुचे दर्शको ने गीतमाला का आनंद लिया। उत्तरैंणी  महोत्सव मे निगम पार्षद, विधायक समेत अनेक गणमान्य अतिथियो को सम्मानित किया गया। अंत मे संस्था अध्यक्ष गिरधर सिंह, महामंत्री हर्ष नेगी ने हज़ारो की संख्या आई जनता का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ