दिल्ली सरकार द्वारा गांधीजी की 150वीं वर्शगांठ को समर्पित कैलेंडर 2019 का लोकार्पण



 



  • दिल्ली सरकार द्वारा गांधीजी की 150वीं वर्शगांठ को समर्पित कैलेंडर 2019 का लोकार्पण 

  • उपमुख्यमंत्री श्री मनीश सिसोदिया ने कैलेंडर का लोकार्पण किया


वर्ष 2019 को गांधी जी की 150 वीं वर्षगांठ मनाए जाने की श्रृंखला में, दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने गांधी जी की स्मृति को संयोए एक शानदार और आकर्षक कैलेंडर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री सिसोदिया ने एक डायरी का भी लोकार्पण किया।


150 वीं वर्षगांठ की याद में राष्ट्र के साथ पूरा विश्व इसको मना रहा है, वहीं दिल्ली सरकार ने अपने ही तरीके से गांधी जी को याद किया। प्रतिवर्ष की भांति दिल्ली सरकार के दिल्ली पर्यटन, की ओर से विषय आधारित कैलेंडर प्रकाशित करता है। इस वर्ष के कैलेंडर का विषय गांधी जी के जीवन और दिल्ली के साथ उनके संबंधों पर आधारित है।


इस अवसर पर दिल्ली सरकार के वरिश्ठ अधिकारियों में प्रधान सचिव (वित्त) सुश्री रेणु भार्मा, दिल्ली पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक  श्री मनोज कुमार और दिल्ली पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक श्री सी. अरविंद भी उपस्थित थे।


श्री सिसोदिया ने कैलेंडर का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस कैलेंडर में महात्मा गांधी जी की 150 वीं वर्षगांठ की याद में उनके दिल्ली में अनेक प्रवासों को शामिल किया गया है। वर्ष 1915 और 1948 के बीच वे दिल्ली में 80 बार दिल्ली आए और 720 दिन यहां ठहरे। इस दौरान भारतीय स्वतंत्रता से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बाल्मीकि बस्ती से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख कालेजों की यात्रा की। इन यादों को प्रसिद्ध कलाकार श्रीमती हेना चक्रवर्ती ने कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिन्होनें ने अपना पूरा जीवन गांधी जी के जीवन की शिक्षाओं को कला के रूप प्रस्तुत करने में समर्पित किया है।


उन्होंने कहा कि गांधी जी की सेंट स्टिफन में 1915 में प्रथम दौरे से लेकर 1948 में बिरला हाउस में अंतिम समय तक दिल्ली से जुड़े रहे जहां पर उन्होंने अपने जीवन के 144 दिन गुजारे थे। यह कैलेंडर गांधी जी स्वतंत्र भारत की यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आधारित है।


दिल्ली पर्यटन पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली सरकार के लिए कैलेंडर का प्रकाशन कर रहा है। प्रत्येक वर्ष कैलेंडर का विषय दिल्ली को एक विशेष पर्यटक स्थल के रूप में प्रस्तुत करता है। पिछले वर्ष का विषय था, "दिल्ली फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में जोकि फिल्म जगत में काफी लोकप्रिय रहा।


टिप्पणियाँ