अटल बिहारी वाजपेयी को काव्यात्मक श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, कवि और राजनीतिज्ञ भारतरत्न  के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जनकपुरी के बी-2 ब्लॉक स्थित आर्यसमाज मन्दिर में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन "प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच", "द्वारका प्रोग्रेसिव क्लब" एवं "विकास जिंदा है" संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्ष राममहेश मिश्र (निदेशक विश्व जागृति मिशन)और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजभान कटारिया रहे।

 

विशिष्ट अतिथि थे डॉ.चंद्र मोहन भगत, झारखंड से पधारे  कामेश्वर प्रसाद निरंकुश (झारखण्ड साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच) तथा आदिशक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष सुषमा सिंह पंवार।

 

आमन्त्रित कविगण थे डॉ.विवेक गौतम, संदीप शजर, फ़रीद अहमद, मनोज मनमौजी, कृष्णा दामिनी, सरिता जैन, डॉ.विनोद चौबे और मनोज शाश्वत।

 

इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा तीन वरिष्ठ कवियों कामेश्वर प्रसाद निरंकुश, डॉ.विवेक गौतम एवं संदीप शजर को "प्रेरणा दर्पण अटल -काव्य रत्न सम्मान" से अलंकृत किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन कवि ओम प्रकाश कल्याणे ने किया।कार्यक्रम के आयोजन में उर्मिला शर्मा, सुनीता शर्मा , प्रधान संपादक सुषमा यादव, उदय हिंदुस्तानी, गरिमा पाठक, प्रतिभा सिंह की मुख्य भूमिका रही।

 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में श्री जितेंद्र सुकुमार,श्री सुंदर सिंह ,डॉ. विनोद लवानिया, रीता जयहिंद, करिश्मा सोनी, मालती मिश्रा, अखिल बदायूंनी, कमल शर्मा बेधड़क आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।

टिप्पणियाँ