हृषीकेश अरविंद मोडक बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त


 

भारत सरकार द्वारा अपने दिनांक 13 मई, 2021 की अधिसूचना क्र. एफ.क्र.6/3/2012-बीओ.I(वॉल्यूम.II) के द्वारा हृषीकेश अरविंद मोक को दिनांक 13 मई, 2021 से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के निदेशक मंडल पर भारत सरकार के नामित निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

हृषीकेश अरविंद मोभारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के मणिपुर कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने फर्ग्युसन कॉलेज पुणे, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव के रूप में कार्यग्रहण से पूर्व श्री मोडक जिला मजिस्ट्रेट व कलेक्टर, वाशिम, महाराष्ट्र राज्य रहे। उन्होंने आयुक्त, बिक्री कर तथा जिला मजिस्ट्रेट व कलेक्टर, उखरूल (मणिपुर) के रूप में भी सेवाएँ प्रदान की।      

उन्हें दिनांक 13 मई, 2021 से बैंक के बोर्ड पर भारत सरकार के नामित निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। 
टिप्पणियाँ