सदर तहसीलदार ने बाटा कंबल।


प्रदेश सरकार के सहयोग से जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन के निर्देशानुसार सदर तहसीलदार डॉ संजीव दिक्षित ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर जंगलधुषण में 700 गरीब,असहाय, निर्धनों में कंबल वितरण किया ताकि कोई गरीब,असहाय ठंड की वजह से परेशान न हो और ठंड से बच सके। जैसा कि प्रदेश सरकार का यह सख्त निर्देश है कि ठंड से किसी की भी जान नही जानी चाहिए अगर ऐसी शिकायत मिली तो जिम्मेदार अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुये कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, नायब तहसीलदार राधे श्याम गुप्ता, क्षेत्रीय लेखपाल तारकेश्वर व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ